Beauty Tips: सर्दियों में भी चांद की तरह चमकेगा चेहरा, इन फेस पैक्स का रोज करें इस्तेमाल

Spread the love

सर्दियों के इस मौसम में हम अपनी त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखें यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. सर्दियों के दिनों में हमारी त्वचा रूखी होने के साथ ही बेजान भी लगने लगती है. ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अक्सर हम कई तरीके और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. कई बार ये तरीके और प्रोडक्ट्स काम तो करते हैं लेकिन कई बार इनका कोई भी असर हमारे चेहरे पर नहीं पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जो इन सर्दियों के दिनों में भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप सर्दियों के दिनों में भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाकर रख सकते हैं.

दूध और ओट्स फेस पैक

आपके चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको दूध और ओट्स फेस मास्क का इस्तमाल करना चाहिए. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो बड़े चम्मच ओट्स को तीन बड़े चम्मच दूध में भिगोना होगा. जब ये दोनों ही चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसे अच्छी तरह से पूरे चेहरे पर लगा लें. करीबन आधे घंटे तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में अच्छी तरह से धो लें. अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है तो यह फेस मास्क आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

टमाटर और शहद फेस पैक

टमाटर और शहद को हमारे चेहरे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच शहद और एक बड़ा टमाटर ले लेना होगा. इन दोनों ही चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना होगा. जब ये दोनों ही चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें. 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें. इस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा ड्राई होने से बची हुई रहेगी. केवल यहीं नहीं, इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो भी करने लगेगा.