राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की है. महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दी गयी है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की है. महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दी गयी है. 1 अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा.
राज्य के सरकारी कर्मचारी काफी समय से की डीए में बढ़ोतरी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कर्मचारी लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे. कर्मचारियों का कहना था, कि राज्य और केंद्र के कर्मचारियों को अलग-अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. जबकि मंहगाई सबके लिए बराबर है. सभी कर्मचारियों को एक जैसा मंहगाई भत्ता दिया जाना चाहिए.
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA 50% है. माना जा रहा है दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, केंद्र के कर्मचारियों डीए 50% बढाकर 53% हो जाएगा. आज बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल सकती है. अगर डीए बढ़ाया जाता है तो 1 जुलाई, 2024 से लागू होगा है.