रायपुर:नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. हर बार की तरह घोषणापत्र जारी करने में वो कांग्रेस से आगे रही. अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने वादों की झड़ी लगा दी है. पार्टी ने दावा किया है कि नगरीय चुनाव जीतते ही वो अपने वादों को मोदी की गारंटी की तरह पूरा करेगी. पार्टी ने दावा किया है कि जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपने वादों को निभाया, उसी तरह से नगरीय निकाय चुनाव में किए वादों को भी पूरा करेगी.
बीजेपी के घोषणापत्र की बड़ी बातेंनजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे.
सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे.
रुके हुए पीएम आवास, शहरी परियोजनाओं और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख PMAY-U घरों को तेजी से पूरा करेंगे.
जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते हैंं उनको आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी.महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट देंगे.प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट देने का ऐलान.
प्रत्येक नगर निगम में ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना करने का वादा.यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का दावा.
प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे.
भाजपा की नगर सरकार पीएम आवास और शहरी योजना के अंतर्गत रुके हुए कामों को तेजी से पूरा करेगी.
साथ ही साथ स्वीकृत हो चुके 3 लाख पीएम आवास भी प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएंगे. सरकार बिजली बिल और नगरीय निकायों को कर पटाने वाले सभी करदाताओं को आवास बनाने की पात्रता देगी.
भाजपा की नगर सरकार छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था कर उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.
भाजपा की नगर सरकार समाधान योजना के अंतर्गत लंबित संपत्ति कर के मामलों में बिना जुर्माना और ब्याज के संपत्ति मालिकों को भुगतान का अवसर देगी.
भाजपा की नगर सरकार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ठेले लगाने वालों और सड़क पर व्यापार करने वालों को ₹30 हजार की वित्तीय सहायता देगी.सरकार नीति निर्धारण कर सड़क व्यापार को बढ़ावा देगी.
फूड स्ट्रीट और स्मार्ट वेंडिंग जोन की स्थापना करेगी.भाजपा की नगर सरकार छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी.
भाजपा की नगर सरकार बाजारों में “पिंक टॉयलेट” का निर्माण कर महिलाओं के लिए साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय सुनिश्चित करेगी.भाजपा की नगर सरकार व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, पेयजल और शौचालय की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करेगी.
भाजपा की नगर सरकार “महापौर सम्मान निधि” का प्रावधान कर संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी.